राज्य

कांग्रेस की लॉटरी: भाजपा का वोट बैंक शिफ्ट

तन बरागटा बोले, भाजपा नेता ने मुझे रोकने के लिए कांग्रेस को वोट किए शिफ्ट

 

रोहडू
जुब्बल-कोटखाई में 90 के दशक में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध भी चुनाव लड़ा। उस समय भी भाजपा को 14 प्रतिशत से अधिक मत मिले, लेकिन इस बार भाजपा मात्र चार प्रतिशत वोट बैंक पर सिमट गई है, जिससे यह साफ होता है कि भाजपा के बढ़े नेता द्वारा मुझे रोकने के लिए कांग्रेस को वोट शिफ्ट करवाया गया। भाजपा सिर्फ मेरी जीत को राकेने के लिए ही उपचुनाव लड़ रही थी। यह बात उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा ने हाटकोटी में जुब्बल जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। चेतन ने कहा कि जिला शिमला के एक बढ़े नेता द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत अंतिम समय में वोट बैंक को कांग्रेस की ओर शिफ्ट करवाया गया, जिसके पूरे तथ्य मेरे पास मौजूद है। भाजपा ने सिर्फ मुझे रोकने के लिए उपचुनाव लड़ा।

चेतन बरागटा ने कहा कि विधायक बनने के बाद अब रोहित ठाकुर वर्तमान को छोड़कर 2022 के चुनावों की चिंता कर रहे हैं, जबकि विधायक को वर्तमान में किए जाने वाले कार्यों की चिंता करनी चाहिए। उपचुनाव में जो दृष्टि पत्र रोहित ठाकुर द्धारा जनता के बीच लाया गया। विधायक उसे पूरा करे। एक साल का अपना रिपोर्ट कार्ड 2022 के चुनाव में जनता के बीच में रखे। उसके बाद जनता स्वंय तय करेगी। उन्होंने कहा कि वह भारी समर्थन देने के लिए क्षेत्रवासियों को आभारी है। हमेशा लोगों के बीच रहकर उनके लिए कार्य करते रहेंगे। लोगों की समस्याओं व और मांगों को सरकार के समक्ष ले जाने का कार्य करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram