राज्यवायरल न्यूज़

सीएम पुष्कर ने बुलाई हाई पावर कमेटी बैठक ,चार धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को मिल सकती है बेहतरीन सुविधा

pb

 

Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों को मिल सकती है ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा, सीएम ने बुलाई हाई पावर कमेटी की बैठक

Chardham Yatra 2023 Uudate: मंगलवार को होने वाली बैठक में चारों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या, स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट और तीर्थयात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा को लेकर बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को अब ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी मिल सकती है। सोमवार को चारधाम तीर्थ पुरोहितों और होटल व्यवसायियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

इस दौरान यात्रियों के पंजीकरण को लेकर सहमति बनी। वहीं, सीएम धामी ने मंगलवार को हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाई है। चारों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या, स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट और तीर्थयात्रियों को ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा को लेकर बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram