राज्य

शोपियां में आतंकी हमले में मारे गए कन्‍नौज के श्रम‍िकों को सीएम योगी ने की पांच लाख मदद की घोषणा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले (Terror Attack) में मारे गये कन्नौज निवासी मनीष एवं रामसागर के स्वजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
सेब के बागान में करते थे काम
बता दें क‍ि कश्मीर में आतंकी हमले (Terror Attack) में मारे गए लोगों में दो मजदूर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुरवा निवासी 50 साल के राम सागर और 30 साल के मुनेश कुमार भी थे। सितंबर माह में ठेकेदार पिंटू के साथ कश्मीर के शोपियां में बागान में पेटी में सेब भराई के काम के लिए सितंबर माह में गांव से 30 लोग गए थे। इसमें 23 लोग वापस आ गए थे, जबकि मजदूरी का हिसाब न होने के कारण सात लोग वहीं रुक गए थे। इनमें रामसागर और मुनेश भी थे।
ग्रेनेड से हमले में गई दोनों की जान
दोनों पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रामसागर की एक बेटी और दो बेटा है। बेटी की शादी हो गई है, वहीं मुनेश का परिवार बेहद गरीब है। पति-पत्नी मजदूरी करके घर चलाते हैं। रोजगार न मिलने के कारण मनीष कश्मीर चला गया था।
मंत्री असीम अरुण स्‍वजनों से की थी बात
कश्मीर के शोपियां में कन्नौज के दो मजदूरों की हत्या पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शोक जताया था। कन्‍नौज सदर विधायक व मंत्री असीम अरुण ने शोक संतप्त परिवार को फोन कर ढांढस भी बंधाया था। विधायक ने शोपियां की पुलिस अधीक्षक तनुश्री से बात कर शवों को जल्द कन्‍नौज भिजवाने का अनुरोध भी क‍िया। एसपी शोपियां ने फोन पर बताया था कि घटना के आरोपी एक आतंकी को पुलिस ने सर्च आपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram