Uncategorized

12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा बैसाखी पर्व

–पंजाबी समाज ने मुजफ्फनगर वासियो से कार्यक्रम में आकर आनंद लेने का आग्रह किया
मुजफ्फरनगर । पंजाबी समाज मुजफ्फरनगर समिति रजिस्टर्ड द्वारा 12 अप्रैल को गांधी वाटिका गाँधी कॉलोनी मे बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है , इस अवसर पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष सरदार सुखदर्शन सिहं बेदी ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि बैसाखी पर्व पंजाबी संस्कृति का मुख्य पर्व है , पूर्व से ही पंजाब मे बैसाख महीने के पहले दिन सभी लोग गंगा स्नान का बहुत महत्व मानते हैं । बैसाख मे ही मुख्य फसल गेहूं एवं सरसो पक जाती है और उसे देखकर किसान भाई खुश होते हुए भांगडा व गिद्वा डालते है और इसी दिन फसल कटनी प्रारम्भ हो जाती है । दसवे गुरू श्री गुरू गोविन्द सिहं जी महाराज जी ने वैसाख के पहले दिन सिख समाज को अमृत छखवाकर सिख को खालसा बनाया और आज तक सिख समाज इस दिन को खालसा सृजन दिवस के रूप मे मना रहें है । पंजाबी समाज समिति द्वारा 12 अप्रैल मंगलवार रात्रि 8.00 बजे से 11:00 बजे तक बैसाखी महोत्सव का सांकति प्रोग्राम गांधी वाटिका गाँधी कॉलोनी में आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता उत्तमचन्द शर्मा (चेयरमैन) करेंगे , एवम मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव बालियान केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार , कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं राजीव गुंबर विधायक सहारनपुर पधारेंगे। महासचिव प्रवीण खेडा व जुगल किशोर खत्री ने बताया कि पटियाला से प्रसिद्व रमेश धारिवाल अपनी पूरी पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी, पंजाब के कलाकारों द्वारा पंजाबी कल्चर का यह प्रोग्राम बहुत ही सुन्दर, शालीन और मर्यादा के साथ प्रस्तुत किया जायेगा , वैसाखी प्रोग्राम का संचालन पंजाबी महिला कलाकार द्वारा सुदंर रूप से किया जायेगा । मीडिया प्रभारी विजय वर्मा व मुकुल दुआ ने कहा पंजाबी समाज समिति के समस्त सदस्य सुचारू रूप से बनाने में जुटे हुए है एवं पंजाबी समाज समिति समाज के सभी वर्गों के लिये समय – समय पर सामाजिक कार्य जैसे कोरोना महामारी मे लंगर, जरूरतमंद लडकियो की शादी करवाना, मेधावी छात्रो को पुरूस्कृत करना, बडे बुजुर्गों का सम्मान करते रहते हैं । कार्यक्रम के संयोजक सागर वत्स, पवन छाबडा, अमित पटपटिया , गिरीश अरोरा, डॉ . विवेक गुलाटी जी ने मुजफ्फनगर वासियो से कार्यक्रम में आकर आनंद लेने का आग्रह किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस मे पंजाबी समाज के अध्यक्ष सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, वाईस चेयरमैन नील कमल पूरी व मनोज बाटला, महासचिव प्रवीण खेडा व जुगल किशोर खत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद डावर, अनिल सोबती, यश कपूर , कुलभूषण बजाज, पवन छाबडा, अमित पटपटिया, सागर वत्स, गिरीश अरोरा , डॉ विवेक गुलाटी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram