राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव आज, देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र; सुरक्षा सख्त

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। सोनिया और प्रियंका गांधी दिल्ली में वोट डालेंगे जबकि राहुल गांधी कर्नाटक में वोट करेंगे।
मतदान केंद्रों पर कतार लगनी शुरू
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान केंद्रों पर कांग्रेस प्रतिनिधि जुट रहे हैं। तस्वीरें लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय की हैं।
थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। तस्वीरें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के आवास की हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram