राजनीति

नए मंत्रियों के नाम की फाइनल लिस्ट आई सामने, बिहार में आज होना है नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

पटना। बिहार में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद राजद के साथ बनाई नई सरकार का आज विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार में कई बड़े और नए नामों को जगह देने की चर्चा है। मंत्रियों के नाम की पूरी लिस्ट भी सामने आ गई है। राजद के अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर बनाए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार दोपहर 11.30 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल फागू चौहान से समय भी मांग लिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच सोमवार को नामों को लेकर लंबी चर्चा भी हुई। जिसके बाद महागठबंधन के तीनों दलों ने मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं।
राजद से होंगे सबसे ज्यादा मंत्री
मंत्रिमंडल में राजद की हिस्सेदारी अधिक होगी। इसके बाद जदयू और कांग्रेस का नंबर आएगा। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के मुताबिक उनके दल से अभी सिर्फ दो मंत्री शपथ लेंगे। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं में असंतोष है। इसे लेकर सोमवार को पटना के कांग्रेस कार्यालय में हंगामा भी हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram