स्पेशल

घर पर योग से रोग को मात

दिव्य प्रभात  के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए turant abhi message Karen 945 8877 900

एस डी कालेज ऑफ लाॅ के शिक्षक शिक्षिकाओं ने योग दिवस के अवसर पर आन-लाइन प्रक्रिया से यौगिक क्रियाओं के माध्यम से योग दिवस की सार्थकता को स्वीकार कर यह संदेश प्रसारित किया कि एक स्वस्थ्य शरीर में ही सशक्त मस्तिष्क का वास होता है । कालेज चेयरमैन श्री अशोक सरीन और सचिव श्री विनोद संगल भी इस योग क्रिया का हिस्सा बने, उन्होंने यह कहा कि लाॅक डाउन के बाद वे प्रयास करेंगे कि कालेज में नियमित योग क्रिया का अभ्यास हो।
कालेज डायरेक्टर श्रीमती मंजू मल्होत्रा ने कहा कि योग का सम्पूर्ण दर्शन आध्यात्मिक शक्ति का विकास करता है,कालेज प्रार्चाया डा• रेणु गर्ग ने कहा कि निरन्तर योग से हम किसी भी रोग से अपना बचाव कर सकते है।डा• मुकुल गुप्ता का मानना है कि योग की अन्तर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता यह प्रमाणित करती है कि भारतीय चिन्तन में स्वयं के रोग से मुक्ति के लिए उन्नत तकनीक थी जिसे योग के नाम से जाना गया, योग के माध्यम से असाध्य रोगो से भी मुक्ति हो सकती है।इस आन-लाइन यौगिक क्रिया में अमित चौहान,प्रीति चौहान, पूनम शर्मा, प्रदीप सिंघल, बीता गर्ग, छवि जैन, अमित भारद्वाज, अमित त्यागी, अनिता सिंह, वैभव कश्यप, अभिनव, उमेश त्रिपाठी, संतोष शर्मा, काजोल, गरिमा,प्रतीक्षा, प्रीति दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram