Uncategorized

इसमें डॉक्टर की गलती क्या है

-अगर आपके रिश्तेदार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है तो?…… इसमें डॉक्टर की गलती क्या है?

-अगर आपके मरीज को निमोनिया है और उसे ऑक्सीजन की जरूरत है…… इसमें डॉक्टर की गलती क्या है?

-अगर सरकारी अस्पताल में आपको सारी सुविधाएँ नहीं मिल रही हैं?…… इसमें डॉक्टर की गलती क्या है?

-अगर आवश्यक्ता होने पर बेड्स उपलब्ध नहीं हैं?….. इसमें डॉक्टर की गलती क्या है?

-अगर आप निजी अस्पताल का बिल नहीं दे सकते?…… इसमें डॉक्टर की गलती क्या है?

– अगर सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर उपलब्ध नहीं है?….. इसमें डॉक्टर की गलती क्या है?

-अगर दवाओं की “एमआरपी” इतनी ज्यादा है?…. इसमें डॉक्टर की गलती क्या है?

*वर्तमान में, कुछ वीडियो दिखाते हैं कि पूरे देश में केवल डॉक्टर हर बात के जिम्म्दार है*।

यदि उपरोक्त प्रश्न आपको परेशान कर रहे हैं, तो निम्नलिखित प्रश्नों को भी पढ़ें।

– क्या आपने कभी किसी नगर आयुक्त, पार्षद, विधायक, सांसद से पूछा है कि आपके क्षेत्र का सरकारी अस्पताल इतना खराब क्यों है?

– इतने साल बाद या यू कहो कि इतनी भयावह आपदा के 1 साल के बाद भी सरकारी अस्पताल में पर्याप्त बेड नहीं हैं, आपने किस नेता/अधिकारी से पूछा?

– आपके लोग जो सिर्फ सफेद कपड़े पहनकर या टाई सूट मे हेलीकॉप्टर/ विमानो में उड़ रहे हैं, आप उनसे कब पूछेंगे?

– उठो और डॉक्टर का नाम लेना बंद करो। यदि आप प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो अपने छोटे/बड़े नेताओं और प्रशासन से पूछें।

क्या कभी पुछ्ता है आपका मन या आपका विवेक आपसे…. जागो उठो जागो