क्राइमराज्यवायरल न्यूज़

साली को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर करता था ब्‍लैकमेल, जन्‍मदिन पर जीजा को दे दिया यह गिफ्ट

Pb

Bihar Crime लखीसराय में अवैध संबंध के कारण एक निजी शिक्षक की हत्या कर दी है। इस मामले में साली समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है जीजा और साली में कुछ चल रहा था इसकारण यह हत्‍या हुई।

संवाद सूत्र, पीरीबाजार (लखीसराय)। लखीसराय जिले के पीरी बाजार में संचालित विवेकानंद रेसिडेंशियल एकेडमी के अगवा संचालक विराट आर्यन की हत्या कर दी गई है। अवैध संबंध को लेकर उसके चचेरे ससुर ने परिवार सहित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है। हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अब तक विराट आर्यन का शव नहीं मिला है। एसपी पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि की है। वे सोमवार को मृतक के पीरी बाजार डाकघर के समीप स्थित घर पर जाकर स्वजनों से पूछताछ भी की है।

जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को अपनी चचेरी साली रश्मि उर्फ दुर्गा के फोन पर विराट आर्यन बर्थ डे पार्टी में शामिल होने मुंगेर गया था। पुलिस जांच के क्रम में विराट का अंतिम मोबाइल लोकेशन मुंगेर मिला था। वहीं पर विराट को कब्जे में करके उसकी हत्या उसके चचेरे ससुर राजेश सिंह ने अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ मिलकर कर दी और शव को गंगा नदी में फेंक दिया। इसके बाद घर में ताला लगाकर सभी लोग फरार हो गए।

 

पुलिस ने इस मामले में जांच के आधार पर विराट की चचेरी साली रश्मि को मोबाइल लोकेशन के आधार पर शेखपुरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके भाई एवं आरोपित राजेश सिंह के पुत्र करण एवं रौनक के अलावा मामा मनीष कुमार उर्फ शोषण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में रश्मि ने बताया कि उसके जीजा उसे ब्लैकमेल किया करता था। कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसने बना रखा था। जब उनके मां और पिता को यह जानकारी मिली तो उक्त घटना को अंजाम दिया गया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि विराट का उसकी पत्नी तन्नू से अचछे संबंध नहीं थे। इस कारण वह अपने पति से अलग रह रही है। परिवार की एक और शादीशुदा महिला से भी विराट ने अवैध बना रखा था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं समझ रहा था। एसपी पंकज कुमार ने भी घटना के पीछे कारण अवैध संबंध ही बताया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram