वायरल न्यूज़स्पेशल

जावेद अंसारी (सोल्जर) को सपा नगर अध्यक्ष खतौली की कमान*

*जावेद अंसारी (सोल्जर) को सपा नगर अध्यक्ष खतौली की कमान*

 

*सक्रिय कार्यकर्ताओ में शुमार जावेद सोल्जर पहले भी कई पदों पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी*

 

मुजफ्फरनगर

*सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि* समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में शुमार *जावेद अंसारी (सोल्जर) निवासी खतौली को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा नगर अध्यक्ष खतौली मनोनीत किया है।*

 

खतौली समाजवादी पार्टी के पुराने सक्रिय नेताओं की संस्तुति पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने खतौली में संगठन की मजबूती के लिए कदम उठाते हुए जावेद सोल्जर को सपा नगर अध्यक्ष खतौली बनाया है।

*जावेद सोल्जर इससे पूर्व समाजवादी युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष,सपा नगर अध्यक्ष खतौली व सपा जिला उपाध्यक्ष पद पर रहकर समाजवादी पार्टी के लिए निष्ठा से अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुके हैं।

 

*जावेद सोल्जर को नई जिम्म्मेदारी मिलने पर समाजवादी पार्टी खतौली के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया।*

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram