राज्यवायरल न्यूज़

तेजस्वी के साथ श्रीनगर दौरे पर रहे सीएम धामी, भाजयुमो की बाइक रैली में लिया हिस्सा; जानिए क्या बोले

तेजस्वी के साथ श्रीनगर दौरे पर रहे सीएम धामी, भाजयुमो की बाइक रैली में लिया हिस्सा; जानिए क्या बोले

Uttarakhand Assembly Elections 2022 सीएम धामी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां हेलीपैड पर पहुंच बाइक रैली में हिस्सा लिया। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद भी की गई।जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल(पौड़ी गढ़वाल)। भाजपा युवा मोर्चा की मंगलवार को निकली विशाल जन और बाइक रैली में उमड़े जन सैलाब को देख युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गदगद नजर आए। स्वीत पुल के पास से लगभग चार किलोमीटर की दूरी इस विशाल बाइक रैली के साथ तय करते हुए मुख्यमंत्री और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलीला मैदान पहुंचे।इस दौरान आयोजित सभा में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार वालों की नहीं वरन कार्यकत्र्ताओं की पार्टी है, इसीलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उत्तराखंड का कण-कण देवत्व से जुड़ा है। उत्तराखंड के हर बच्चे के मन में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है।

 

उत्तराखंड को वीरों और ईमानदारों तथा मेहनती कार्य करने वालों की भूमि बताते हुए सांसद तेजस्वी सूर्या ने इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी, जनरल बिपिन रावत के साथ ही देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में विशेषकर बाहरी लोग आकर जमीन हथिया रहे हैं। हिंदुत्व को बचाने के लिए ऐसे बाहरी व्यक्तियों को सख्ती से बाहर करना होगा।मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने श्रीनगर क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का श्रेय पूरी तरह से कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को देते हुए कहा कि नगर निगम श्रीनगर के गठन का शासनादेश अतिशीघ्र हो जाएगा। बिना नाम लिए मुख्यमंत्री कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जनता विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। यह पार्टियां जनता को बरगलाने का कार्य कर रही हैं। उत्तराखंड का युवा भत्ते की बैसाखी नहीं वरन स्वाभिमान से कार्य करना चाहता है। कांग्रेस के पास न नीयत है न नीति है। केवल अपने परिवार का भला करने को ही यह लोग सत्ता चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं का जोश और उत्साह विकास का नया इतिहास भी रचने जा रहा है। प्रधानमंत्री को सबसे ज्यादा भरोसा युवा शक्ति पर ही है। पुलिस में 1734 पदों पर भर्ती करवाने के साथ ही बैकलाग के पदों को भी भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तराखंड के युवा रोजगार देने वाले बनें।युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के दिल को जीत लिया है। लटवाल ने कहा कि तीन महीने पहले तेजस्वी सूर्या की ओर से कर्नाटक से उपलब्ध कराए चंदन के 400 पौधे आज देहरादून में शौर्य स्मारक क्षेत्र में शोभा बढ़ा रहे हैं।

 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड योजना के तहत हर ब्लाक के एक गांव में प्रथम चरण में ओपन जिम खोलने को स्वीकृति दे दी है। नगर निगम श्रीनगर के गठन का शासनादेश चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने से पहले जारी हो जाएगा। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डा. रावत ने कहा कि प्रदेश में 78 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। शेष को भी 15 दिन में लगवा दी जाएगी।युवा मोर्चे के प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर युवा मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश प्रभारी कुलदीप, भाजपा के जिलाध्यक्ष संपत ङ्क्षसह रावत, नीरज पांथरी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत ने युवाओं और जनता का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram