राज्यवायरल न्यूज़

टिहरी दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, घनसाली विधानसभा क्षेत्र को दी कई विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के चमियाला में घनसाली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्‍न विकास योजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम धामी चंपावत जिले के लो‍हाघाट पहुंचकर विजय संकल्‍प यात्रा में शामिल होंगे।टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह टिहरी जिले के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने चमियाला में घनसाली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्‍न विकास योजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम धामी चंपावत जिले के लो‍हाघाट पहुंचकर विजय संकल्‍प यात्रा में शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ 38 लाख लागत की कुल सात योजनाओं का लोकार्पण और 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण में ग्रामीण निर्माण विभाग की छह, जबकि लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की चार, जबकि जल संस्थान और जल निगम की एक-एक योजना शामिल है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram