वायरल न्यूज़स्पेशल

विधानसभा निर्वाचन 2022 के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य के मुजफ्फरनगर एवं उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार की सीमाओं पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर डीएम एवं हरिद्वार डीएम द्वारा समन्वय बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई।*

🔶 *डी एम वार रूम मुज़फ्फरनगर*🔶

 

♦️ *विधानसभा निर्वाचन 2022* ♦️

 

*विधानसभा निर्वाचन 2022 के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य के मुजफ्फरनगर एवं उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार की सीमाओं पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर डीएम एवं हरिद्वार डीएम द्वारा समन्वय बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई।*

 

आज *दिनांक 22.12.2021* को *जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के द्वारा हरिद्वार जिलाधिकारी महोदय श्री विनय शंकर पांडे* के साथ *विधानसभा निर्वाचन 2022* के लिए दोनों जनपद की सीमाओं में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु *समन्वय बैठक हरिद्वार* में आहूत की गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2022 के दौरान अवैध शराब, हथियारों एवं नगदी आदि की तस्करी को रोकने के संबंध में विशेष चर्चा की गई। उपरोक्त कार्य रोकने हेतु संयुक्त योजनाएं तैयार की गई। मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि हरिद्वार प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीमाओं पर विशेष निगरानी बल तैनात किए जाएगें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां नही होने दी जाएगी।

समन्वय बैठक के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह एवं अन्य संबंधित दोनों जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram