राज्यवायरल न्यूज़

ब्रेकिंग: योगी आदित्यनाथ ने ली CM पद की शपथ! CM धामी ने दी बधाई

योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली हैं। इकाना स्टेडियम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।

 

योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी को बधाई दी है। अखिलेश ने कहा कि शपथ सिर्फ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल।*

*मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram