राज्यवायरल न्यूज़

Cm धामी फिर पहुंचे दिल्ली

Pb

उत्तराखंड राज्य में दायित्वों के बंटवारे और कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोरों शोरों पर चल रही है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली पहुंच गए है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दिल्ली दौरा इस महीने का तीसरा दौरा है। हालांकि, यह दौरा कई मायने में काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है, क्योंकि इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा सरकार में दायित्व और पार्टी संगठन को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

ऐसे में 15 अगस्त से पहले प्रदेश में दायित्व बंटवारे की घोषणा किए जाने की संभावनाओं को और अधिक बल मिल रहा है। दरअसल, भाजपा सरकार में दायित्व और पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियों को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मंथन करेंगे। इस बैठक में धामी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ चर्चा करेंगे।

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दायित्वों पर चर्चा होगी और सरकार 15 अगस्त से पूर्व दायित्वों की घोषणा कर सकती है। उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद से अभी तक एक-दो को छोड़कर कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं बांटे गए हैं। जबकि पार्टी के कार्यकर्ता दायित्व बंटने का इंतजार कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram