राज्यवायरल न्यूज़

आने दो उसको , तैयार है देवभूमि : सीएम पुष्कर

Mansoon Uttarakhand Disaster उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण USDMA ने मानसून से पहले की तैयारियों को लेकर राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए हैं। बैठक में आईजी एस.डी.आर.एफ. रिद्धिम अग्रवाल तथा अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल उपस्थित रहे। बैठक में राज् स्तर के समस्त लाईन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

 

 

Mansoon Uttarakhand Disaster योजनाबद्ध तरीके से सम्हालेंगे आपदा के हालात

Mansoon Uttarakhand Disaster सचिव रंजीत सिन्हा ने राज्य के संवेदनशील जनपदों सहित समस्त जिलों को मानसून आने से पहले की तैयारियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारियों को जिलों में मॉक ड्रिल अनिवार्य रूप से संपन्न कर लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संबंधित डिपार्टमेंट आपदा की स्थिति में जिलों से सम्पर्क बनाये रखने हेतु अपने एक सीनियर ऑफिसर को नोडल अधिकारी नामित कर लें, जो समय से जिलों की समस्याओं को उचित स्तर पर पहुंचाने का कार्य करे।

 

Mansoon Uttarakhand Disaster सचिव रंजीत सिन्हा नें कहा कि सभी जिले अपने संसाधनों जिसमें भोजन, पानी, मेडिसन आदि के भंडारण तथा अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लें। मार्गों पर आपदा से संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क सूत्र एवं डिटेल वाले होर्डिंग स्थापित करने से आपदा की स्थिति में आमजन को काफी सुविधा होगी। उपलब्ध सैटैलाईट फोन, वायरलैस सैट आदि को चैक कर लें एवं सभी को चालू अवस्था में रखा जाए। उन्होंने जिलों और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मध्य संचार और समन्वय को भी महत्वपूर्ण बताया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram