राज्यराष्ट्रीय

हैदराबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 लोगों की झुलसकर मौत

Massive fire broke out in a scrap warehouse in Hyderabad, 11 people scorched to death

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। भोईगुड़ा इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
कबाड़ की दुकान में आग की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड को फौरन इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
गांधी नगर के एसएचओ मोहन राव ने कहा कि हादसे का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिला कलेक्टर एल शरमन ने हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब चार बजे लगी थी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक को जिंदा बचा लिया गया है। जांच के बाद बाकी जानकारी दी जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram