क्राइमराज्य

विदेश भागने का प्रयास कर रहे दो संदिग्ध आतंकियों को तलाश रही मुंबई पुलिस

मुंबई। मुंबई पुलिस दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है। ये आतंकी फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सर्बिया भागने के प्रयास में है। पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट के फारेन रिटर्न सिटिजन (एफआरसी) डेस्क को 18 जुलाई को ईमेल के माध्यम से सूचना मिली थी कि दो बांग्लादेशी यहां आए हुए हैं। इनके नाम सुजान सरकार और समीर राय है। ये पर्यटक नहीं, बल्कि बांग्लादेशी आतंकी हैं।
गिरफ्तार करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान
पुलिस से इन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का आग्रह भी किया गया था। इस सूचना के बाद पुलिस सहित सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर इन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रही हैं। इस मामले की जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों 18 जुलाई को सर्बिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन कुछ जरूरी कागजात उपलब्ध न करा पाने के कारण इन्हें वापस भेज दिया गया था। पुलिस का मानना है कि ये दोनों संदिग्ध आतंकी अभी शहर में ही हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकी किसी एजेंट के माध्यम से फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाकर रह रहे थे। दोनों के पासपोर्ट को बनवाने वाले एजेंट के प्रतिद्वंदी ने ईमेल कर इसकी जानकारी एफआरसी को दी।
एक अधिकारी ने बताया कि कि ईमेल प्राप्त होने के बाद, पुलिस समेत सभी संबंधित एजेंसियों को इन दोनों संदिग्धों को पकड़ने के लिए सतर्क कर दिया गया था। इसके साथ ही और उनकी तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram