राज्य

भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी का नामांकन आज, ब्रजेश पाठक जनसभा को करेंगे संबोधित

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन का गुरुवार को अंतिम दिन है। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी और कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी समेत अन्य नामांकन करेंगे। 23 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को खतौली मुजफ्फरनगर जाएंगे। उनके आगमन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
पाठक जनसभा को करेंगे संबोधित
उप मुख्यमंत्री गुरुवार को आर्यन बैंक्वट हाल खतौली में सुबह 11:30 बजे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे एयरपोर्ट नई दिल्ली से वाया गाजियाबाद व मेरठ होते हुए खतौली जाएंगे। उनका मेरठ में कोई कार्यक्रम नहीं है। लेकिन उनके आगमन के मद्देनजर स्वास्थ विभाग अलर्ट है।
भाजपा प्रत्याशी करेंगी नामांकन
खतौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन का गुरुवार को अंतिम दिन है। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी और कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी समेत अन्य नामांकन करेंगे। 23 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। खतौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव की रणभेरी बज गई है। उप चुनाव के लिए बसपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे हैं, जबकि आजाद समाजपार्टी ने रालोद को समर्थन कर दिया है।
मुख्‍य मुकाबला इनके बीच
ऐसे में मुख्य मुकाबला भाजपा और रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी के बीच रहेगा। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने नामांकन कर दिया है, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विक्रम सैनी की धर्मपत्नी राजकुमारी सैनी गुरुवार को नामांकन करेंगी। इसके साथ ही वर्ष 2013 में कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी भी नामांकन करेंगी। वहीं कई निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन कर सकते हैं। प्रशासन से 23 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिनमें रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अभिषेक चौधरी भी शामिल हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram