राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी देख रहे हैं छात्रों की पेंटिंग, कुछ ही देर में देंगे टिप्स

PM Modi is watching the painting of students, will give tips in a short time

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मौजूद 1000 छात्रों से परीक्षा पे चर्चा के तहत सीधी बात करेंगे। वहीं लाखों की संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक आनलाइन कार्यक्रम से जुड़ें हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह पांचवां ‘परीक्षा पे चर्चा 2022’ कार्यक्रम है। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद आफलाइन परीक्षा देने जा रहे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी काफी तनाव में हैं और प्रधानमंत्री द्वारा आज दिए जाने वाले टिप्स से उन्हें तनाव कम करने में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान देश भर से करीब 20 छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाएंगे।
– तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों ने अपनी बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई है जिसे प्रधानमंत्री मोदी देख रहे हैं। साथ ही इन छात्रों से पेंटिंग के बारे में बातचीत भी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की छात्रों के साथ होने वाली इस महत्वपूर्ण चर्चा से जुड़ी तैयारियों को गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय ने अंतिम रूप दिया। इस बारे में बुधवार को प्रधानमंत्री ने बताया था कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और लाखों लोग इस वार्षिक कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव और अनुभव शेयर कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री पांचवीं बार इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इसके पहले तीन बार नई दिल्ली में एक संवादात्मक ‘टाउन-हाल ’ प्रारूप में आयोजित किए गए थे। पिछले साल यह कार्यक्रम सात अप्रैल को वर्चुअल आयोजित किया गया था। कोविड-19 महामारी से बाहर आने और परीक्षाओं को आफलाइन मोड में स्थानांतरित करने के मद्देनजर इस वर्ष के परीक्षा पे चर्चा के महत्व को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रेखांकित किया था। शिक्षा मंत्री ने बताया था कि इसकी एक औपचारिक संस्था बन रही है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram