राष्ट्रीय

गोवा में आज ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्यूआर सिस्टम भी होगा लान्च

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी आज गोवा में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े 10 बजे मेनेजेस ब्रेगेंजा संस्थान में होगा। पीएम वर्चुअली तरीके से इससे जुड़ेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम ने कहा कि यह गोवा के लिए और ‘हर घर जल’ सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों के लिए एक विशेष दिन है।
गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। सावंत ने कहा कि पीएम मोदी शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram