राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’ के 91वें एपिसोड को संबोधित, कामनवेल्थ गेम्स समेत कई मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 91वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के आमंत्रित किया। पीएम ने कहा कि मैं आप सभी को इस महीने के मन की बात कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करता हूं। पिछले महीने के दिलचस्प विषयों जैसे अंतरिक्ष में भारत की प्रगति, खेल के मैदान पर गौरव, रथ यात्रा और बहुत कुछ को कवर करने वाली एक पुस्तिका भी साझा कर रहा हूं।
पीएम मोदी ने मांगे थे लोगों से सुझाव
इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने लोगों को आज होने वाले एपिसोड के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें आम जनता MyGov और Namo App के माध्यम से अपने विचार साझा कर सकते हैं, या फिर 1800-11-7800 नंबर डायल करके भी अपने संदेश रिकार्ड करा सकते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि, ‘क्या आपके पास इस महीने के मन की बात के लिए इनपुट हैं, जो 31 तारीख को होगा? मैं उन्हें सुनने के लिए उत्सुक हूं। उन्हें MyGov या NaMo ऐप पर साझा करें।
90वें एपिसोड को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
बता दें कि अपने मासिक ‘मन की बात’ के 90वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास के काले अध्याय को याद किया था। जिसमें उन्होंने आपातकाल का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि 1975 में आपातकाल लगाया गया था। उन्होंने उस दौर में आपातकाल का विरोध करने वालों लोगों की भी सराहना की और कहा कि आपातकाल के बाद भी लोगों ने लोकतंत्र में विश्वास नहीं खोया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram