राजनीति

पंजाब के अलावा आम आदमी पार्टी ने 3 राज्यों में 460 सीटों पर लड़े, लेकिन जीते मात्र 2, अधिकतर की जमानत जब्त

पाँचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का नतीजा आ गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा ने वापसी की तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत हुई। 10 मार्च को हुए मतगणना ने पहले AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब मामले के सह प्रभारी राघव चड्डा का बड़ा बयान सामने आया था। मोहाली में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में राघव चड्डा ने कहा कि एक्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर उभर कर आई है। भविष्य में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह लेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2024 में भाजपा के खिलाफ एक चुनौती के तौर पर उभरेंगे। लेकिन मोदी-योगी-अमित के रहते केजरीवाल को अभी बहुत पापड़ बेलने हैं, क्योकि दिल्ली और पंजाब को छोड़ इसके अधिकतर उम्मीदवारों को NOTA से भी कम वोट मिले हैं। 

 

जब आम आदमी पार्टी के भाजपा के खिलाफ उतरने की बात हो रही है तो देखिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में उनकी क्या स्थिति रही। सबसे पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश की। प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर के आगे इस बार भी विरोधियों और विपक्ष की एक नहीं चली। इसी के चलते भाजपा एक बार फिर अकेले अपने दम पर 403 में से 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं, पंजाब में करामात करने वाली आम आदमी पार्टी का उत्तर प्रदेश में खाता भी नहीं खुला।

                                                          फोटो साभार: ECI

 

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में 350 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। खलीलाबाद सीट पर पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के बेटे सुबोध यादव से पार्टी को काफी उम्मीदें थी लेकिन वह पाँचवें नंबर पर खिसक गए। यहाँ AAP के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रैली की थी। पार्टी को कुल 0.38 प्रतिशत वोट मिले हैं, जो कि नोटा (0.69) से भी कम है। कानपुर में 10 में से 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

                                                              फोटो साभार: ECI

 

वहीं उत्तराखंड की बात करें तो यहाँ आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे कर्नल अजय कोठियाल अपनी सीट भी नहीं बचा सके। वह उत्तराखंड की गंगोत्री विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गए। उनकी जमानत जब्त हो गई। उत्तराखंड में पार्टी का खाता भी नहीं खुला। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन वो वहाँ पर कुल 3.31 प्रतिशत वोट ही हासिल कर सकी।

                                                  फोटो साभार: ECI

 

गोवा में पहली बार आम आदमी पार्टी के दो प्रत्‍याश‍ियों ने जीत तो दर्ज की है। लेकिन उनके मुख्यमंत्री उम्‍मीदवार अमित पालेकर अपनी सीट हार गए हैं। वहाँ उन्हें 6.77 प्रतिशत वोट मिले हैं। AAP ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram