राजनीति

भाकियू ने राकेश और नरेश टिकैत पर की बड़ी कार्रवाई, संगठन से टिकैत परिवार का वर्चस्व खत्म

 

किसान आंदोलन के दौरान अपनी राजनीति चमकाने वाले राकेश टिकैत को आज भारतीय किसान यूनियन से ही निष्काषित कर दिया गया। यही नहीं, उनके भाई नरेश टिकैत को भी भकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन से आज महेंद्र सिंह टिकैत परिवार का वर्चस्व समाप्त हो गया। भारतीय किसान यूनियन के किसान नेताओं ने दोनों भाइयों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

आरोप है कि दोनों भाई किसानों के नाम पर मिल मालिकों को ब्लैकमेल कर करोड़ों की वसूली करते थे और किसान आंदोलन और किसान संगठन का उपयोग राजनीति के लिए करते थे। राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन ने अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि नरेश ओर राकेश टिकैत की अतिमहत्वाकांक्षा और लालच ने चौधरी चरण सिंह द्वारा बनाए गए पवित्र किसान संगठन को बदनाम और बर्बाद कर दिया।

दोनों टिकैत भाईयों के निष्कासन की खबर ने आज पश्चिम उत्तर प्रदेश की किसान राजनीति में भूचाल सा ला दिया है। माना जा रहा है कि टिकैत भाई अपना नया किसान संगठन खड़ा करने की तैयारी में हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram