Uncategorized

चार बच्चों के साथ गंगनहर में कूदी महिला

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भोपा में शनिवार को गंग नहर पुल से एक महिला ने चार बच्चों संग नहर में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद राहगीरों ने महिला और उसके दो बच्चों को गंगनहर से बाहर निकाला, जबकि दो बच्चों का पता नही चल पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और गोताखोरों की टीम को बुलाया। वहीं महिला के स्वजन को सूचित कर उन्हें बुला लिया गया है। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे गंगनहर पुल के समीप एक महिला अपने चार बच्चों के साथ परेशान हालात में घूम रही थी। इसी दौरान देखते ही देखते महिला ने अपने चारों बच्चों के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। कुछ राहगीरों ने गंगनहर में कूदकर महिला और उसके दो बच्चों को बाहर निकाल लिया। जबकि बाकी दो बच्चों का पता नही चल पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि महिला का नाम रीना पत्नी संदीप निवासी अलावलपुर थाना चरथावल है। महिला के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। बाकी दो बच्चों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram