राज्य

गरबा में घुसे मुस्लिम युवकों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर चाकू से हमला

राजस्थान के बीकानेर में डांडिया में घुसे कुछ मुस्लिम युवकों ने पहले तो लड़कियों से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मधुसूदन नाम के एक लड़के पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में मधुसूदन बुरी तरह जख्मी हो गया और आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। शाहरुख, समीर और जुबैर नाम के लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

घटना एक अक्टूबर की है। बीकानेर के गरबा मैदान में गरबा खेला जा रहा था। इस दौरान कुछ मुस्लिम युवक भी भीड़ में घुस गए। उन्होंने यहां लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी। लड़कियों की शिकायत पर मधुसूदन नाम का युवक सामने आया और उसने विरोध किया। आरोपियों ने उसे बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि बाहर निकलने पर आरोपियों ने मधुसूदन को पकड़ा और जमकर पीटा। चाकुओं से गोद डाला।

मधुसून की हालत बेहद गंभीर है। वह आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उनकी एक आंख की रोशनी भी जा सकती है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज करके पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। डांडिया प्रोग्राम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें धक्कामुक्की होती दिख रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram