राष्ट्रीय

तमिलनाडु और पुडुचेरी में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, ISIS से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीम ने गुरुवार को तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कई इलाकों में छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने ये छापेमारी आतंकी गतिविधि मामले से जुड़ी अपनी जांच के सिलसिले में की है।
एजेंसी के मुताबिक, एनआइए के अधिकारियों ने कराईकल, मयिलादुथुराई और राजधानी चेन्नई में तलाशी ली। ये मामला आतंकी संगठन ISIS के लिए प्रचार और फंड जुटाने से जुड़ा है। मामले का मुख्य आरोपी पहले से ही जेल में है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram