उत्तराखंड

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड ने 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों समेत पूरे देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को डॉ सुनीता टम्टा महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड की अध्यक्षता में 77 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग के समकक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी

महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने कहा कि यह दिन हमें भारतीय संविधान में निहित मूल्यों समानता , न्याय और सेवा के प्रति अपने दायित्वों को पुनः याद दिलाता है l

स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ  एवं गुणवत्ता चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है l

विगत वर्ष के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं ग्रामीण एवं दरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संक्रामक एवं गैर संक्रामक रोगों की रोकथाम को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है इस अवसर पर डॉक्टर सुनीता टम्टा  ने स्वास्थ्य विभाग के समकक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की गई जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी जन स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सराहनीय कार्य किया गया है महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने संकल्प किया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाएगा ताकि स्वस्थ भारत सशक्त भारत के लक्ष्य को सरकार किया जा सके गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा  ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को  विगत वर्ष में उनकी उत्कर्ष सेवाओं को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में कार्यालय के समक्ष अधिकारी गणों एवं कर्मचारी गणों द्वारा प्रतिभाग किया l

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram