उत्तराखंड

सेवला खुर्द में युवक की मौत का मामला, CCTV में कैद हुई मारपीट की घटना

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में अज्ञात युवक की मौत के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। रिकॉर्डिंग में दो युवक एक व्यक्ति को धक्का देकर गिराते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे मौके से चले जाते हैं और कुछ देर बाद लौटकर युवक को हिलाते हुए नजर आते हैं।

20 अक्टूबर की सुबह राजा-रानी वेडिंग प्वाइंट के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान नहीं होने पर नियमानुसार 72 घंटे तक इंतजार किया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज की जांच के बाद दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response