राज्य

रावण का जलता पुतला लोगों की भीड़ पर गिरा

पूरे देश में दशहरा के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा है। ऐसे में हरियाणा के यमुनानगर से एक बुरी खबर आ रही है। यमुनानगर में रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रावण दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। बताया जा रहा है कि रावण के पुतले के गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं।

एएनआई ने ट्वीट किया वीडियो
एएनआई ने अपने ट्वीट में इस हादसे का वीडियो शेयर किया है। एएनआई के अनुसार, यमुनानगर में दशहरे के दिन देर शाम रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले में आग लगाई गई। अचानक रावण का जलता हुआ पुतला लोगों की भीड़ के ऊपर गिर गया। रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई थी। ऐसे में रावण के पुतले के गिरने से कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा दी है।

पूरे देश में मनाया जा रहा दशहरा
आज पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा है। दशहरा या विजयदशमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस दिन को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक मानते हैं। पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दिल्ली के लाल किला मैदान में एक्टर प्रभास और अरविंद केजरीवाल ने रावण दहन किया।

2018 में रावण दहन के दौरान हुआ था बड़ा हादसा
पंजाब के अमृतसर में साल 2018 में एक बड़ा हादसा हुआ था। मनावला इलाके में लोगों की भीड़ रावण दहन कार्यक्रम देख रही थी। कई लोग ट्रेन की पटरी पर खड़े होकर रावण को जलता देख रहे थे। रावण दहन के दौरान तेज पटाखों की आवाज की वजह से लोगों को पटरी पर आ रही ट्रेन के बारे में अंदाजा नहीं लग पाया। ट्रेन की हॉर्न लोग सुन नहीं पाए। तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन लोगों के ऊपर से गुजरते हुए आगे बढ़ गई। रावण जलता रहा और कुल 61 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में हरियाणा के यमुनानगर का ये हादसा भी खतरनाक हो सकता था। लेकिन यह दुर्घटना टल गई। मिली जानकारी के अनुसार घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram