राष्ट्रीय

त्यागी भूमिहार महासभा ने चैयरमैन को झूठे मुकदमें में फंसाने का लगाया आरोप 

त्यागी भूमिहार महासभा ने चैयरमैन को झूठे मुकदमें फंसाने आरोपका ल

मुजफ्फरनगर। त्यागी भूमिहार महासभा ने चार दिन पूर्व चरथावल में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलवाये जाने की मांग की हैं। त्यागी भूमिहार महासभा ने सफेद पॉश पर विवाद की आड में अपनी राजनिति चमकाने का आरोप लगाया हैं। दो पक्षो के विवाद में वर्तमान चेरयमैन इस्लामूद्दीन त्यागी को झूठे मुकदमें में फंसाकर सफेद पॉश शहर को आग मे झोंककर अपनी राजनितिक रोटियां सेकने का प्रयास करने का आरोप लगाया हैं। त्यागी भूमिहार महासभा ने विवाद के निष्पक्ष जांच न होने पर महापंचायत करने की चेतावनी दी हैं। मंगलवार को त्यागी भूमिहार महासभा द्वारा मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि गत दिनों चरथावल में दो पक्षो के बीच हुए विवाद को राजनितिकरण रूप देने का आरोप लगाया हैं। त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने बताया कि कुछ राजनितिक लोगों के द्वारा विवाद की आड में अपनी राजनिति को चमकाने का प्रयास किया जा रहा हैं, जो त्यागी भूमिहार महासभा किसी भी परिस्थिति में मंसूबे कामयाब होने नही देगी। उन्होने कहा कि आज से ग्यारह साल पहले भी राजनिति को चमकाने की आड में शहर को आग में जलने के लिए छोड दिया गया था, जिसका खामियाजा अभी तक भुगतना पड रहा हैं। त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कल्याण गुरू जी ने कहा कि किसी भी विवाद का निपटारा पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन अपने स्तर से निस्पक्ष रूप से कर सकता हैं,मगर कुछ लोग अपने फायदे के लिए महापंचायत कर प्रशासनिक अधिकारियों को दबाव में लेने का प्रयास करता हैं, जिस कारण कभी कभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दबाव में आकर गलत को सही करार देकर छोड दिया जाता हैं। उन्होने कहा कि चरथावल में नोजवानों के मध्य हुए विवाद का निपटारा कराने के लिए क्षेत्र के चेयरमैन गये मगर सफेद पॉश धारियों ने अपनी राजनिति को चमकाने के लिए चेयरमैन को ही झूठे मुकदमें में फंसा दिया। रानितिक लोगों के मंसूबे शहर में हिन्दू मुस्लिम कराकर अपनी राजनिति की रोटियां सेंकने का प्रयास किया जा रहा हैं। त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू जी कल्याण ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को कडे शब्दो में चेतावनी देते हुए कहा कि विवाद को राजनितिकरण से दूर रख की निस्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलवाई जाये, यदि राजनितिक लोगों के दबाव में आकर निर्दोष को दोषी ठहराया गया तो त्यागी भूमिहार महासभा चुप नही रहेगी। विवाद का निपटारा कराने के लिए अगर 36 बिरादरी को भी एक बैनर तले आना पडे तो भी कोई दिक्कत नही। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी भूमिहार महासभा अक्षय त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू जी कल्याण, उमेश त्यागी, रामपाल त्यागी, कुशलपाल त्यागी सहित दर्जनों त्यागी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram