अंतरराष्ट्रीय

चीन में नए दौर का आगाज, दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में अब घटने लगी जनसंख्या

SG

बीजिंग। कोरोना के जरिए दुनिया को मौत के मुंह में धकेलने वाला चीन अब नए दौर से गुजर रहा है। यह चीन के लिए अहम पल है, जिसका अरसे से इंतजार किया जा रहा था। खबर यह है कि चीन की जनसंख्या में गिरावट आनी शुरू हो गई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चीन में जन्म के बजाय मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है।

सरकार ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2022 में चीन में 95.6 लाख बच्चों का जन्म हुआ है, जबकि 104.1 लाख लोगों की मौत हुई है। ऐसे में आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि चीन की जनसंख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 1960 के दशक की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है, जब मरने वाले लोगों की संख्या जन्मदर से ज्यादा है

 

1961 के बाद पहली बार चीन की जनसंख्या में कमी आई है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बताया कि 2022 के अंत में देश में 1.41175 बिलियन लोग थे, जबकि 2021 के अंत में 1.41260 बिलियन थे। पिछले वर्ष की जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 जन्म थी, जो 2021 में 7.52 जन्म की दर से कम है। यह रिकार्ड पर सबसे कम जन्म दर है। चीन ने 1976 के बाद से अपनी उच्चतम मृत्यु दर भी दर्ज की है। प्रति 1,000 लोगों पर 2021 में 7.18 मौतों की दर की तुलना में 2022 में 7.37 मौतें दर्ज की गई हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram