राज्य

हिमाचल पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: इंदौरा में राहुल गांधी बोले, नफरत-हिंसा फैला रही भाजपा

SG

जवाली, इंदौरा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से होते हुए बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में पहुंच गई। यात्रा में हिमाचल के हर कोने से लोग पहुंचे हैं। हिमाचल पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी का शॉल और टोपी पहना कर स्वागत किया। राहुल गांधी ने इंदौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश में नफऱत और हिंसा फैला रही है।

इसी को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने पूरी देश में भारत जोड़ो यात्रा को शुरू कर भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया और लोगों से भी काफी समर्थन मिल रहा है। इससे पहले राहुल गांधी ने प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस के विधायक भवानी सिंह, केवल सिंह, पूर्व विधायक अजय महाजन सहित काफी संख्या में मंत्री व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram