अंतरराष्ट्रीय

आखिर साबित क्या करना चाहता है चीन? दुनिया को मात देने के लिए अब अंतरिक्ष में नया मिशन

SG

बीजिंग। अपनी विस्तारवादी नीति के लिए मशहूर चीन हर जगह खुद को ऊंचा रखना चाहता है। धरती तो धरती अब चीन आसमान में भी खुद सबसे बड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि वह दुनिया में नंबर वन बन सके, इसके लिए फिर उसे किसी भी हद तक ही क्यों न जाना पड़े। यही वजह है कि चीन अब अंतरिक्ष में भी सबसे आगे निकलना चाहता है, जिसके लिए उसने वर्ष 2023 में 60 से अधिक अंतरिक्ष मिशन शुरु करने की योजना बनाई है, जिसमें 200 से अधिक अंतरिक्ष यान कक्षा में स्थापित किये जाएंगे।

चीन एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम की मानें तो इस साल 60 से अधिक अंतरिक्ष मिशनों की व्यवस्था करने तथा 200 से अधिक अंतरिक्ष यान प्रेक्षपित करने और प्रमुख कार्यों की एक श्रृंखला को पूरा करने की योजना बनाई है। चीन का लक्ष्य 2023 के अंत तक अंतरिक्ष प्रेक्षपण की संख्या के लिए राष्ट्रीय रिकार्ड को तोडऩा है। पिछले साल 64 अंतरिक्ष मिशन में 188 अंतरिक्ष यान कक्षा में स्थापित किए गए। चीन ने 2022 में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को सक्रिय रूप से विकसित किया और अपने कक्षीय स्टेशन तियांगोंग का निर्माण पूरा किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram