क्राइमराज्य

राजस्थान : किसान की नाबालिग बेटी ने गैंगरेप के 7 घंटे बाद लगाई फांसी, आरोपी साबिर, नासिर और नाजिर फरार

SG    राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या करने की खबर है। इस मामले में साबिर, नासिर और नाजिर को नामजद किया गया है। तीनों आरोपित विवाहित हैं और मृतका से उम्र में लगभग दोगुने हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना शनिवार (18 मार्च 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना अलवर के नौगाँवा थानाक्षेत्र की है। पीड़ित परिजनों के अनुसार शनिवार को 16 वर्षीया लड़की पशुओं को चारा डालने गई थी। इसी दौरान साबिर, नासिर और नाजिर अपहरण कर उसे सुनसान जगह ले गए। फिर 32 साल के साबिर, 30 साल के नासिर और 28 साल के नाजिर ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

पीड़िता रात लगभग 10 बजे आरोपितों के चंगुल से आज़ाद हो पाई। उसने घर पहुँच कर अपने परिजनों को सारी बात बताई। घर वालों ने अगले दिन सुबह पुलिस स्टेशन में शिकायत देने की बात कहते हुए उस रात लड़की से सो जाने को कहा। लड़की ने अपने कमरे में जा कर रात में ही फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या गैंगरेप के लगभग 7 घंटे बाद की गई। पीड़िता को परिजन फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दावा यह भी किया जा रहा है कि आरोपित लगभग 3 माह से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहे थे, जिसके चलते वह डिप्रेशन में थी। रविवार (20 मार्च 2023) को मृतका की माँ ने साबिर, नासिर और नाजिर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। तीनों आरोपितों पर अपहरण और गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होते ही तीनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram