राजनीतिराष्ट्रीय

डूबे देश के हज़ारों करोड़ न खाने दूंगा जुमला बेजोड़, मेहुल चोकसी को राहत पर खडग़े का तंज

SG    नई दिल्ली    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को इंटरपोल से मिली राहत पर चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार ने उसे सजा देने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। श्री खडग़े ने ट््वीट कर कहा कि विपक्षी नेताओं के लिए ईडी-सीबीआई, पर मोदी जी के ‘हमारे मेहुल भाई’ के लिए इंटरपोल से रिहाई। जब ‘परम मित्र’ के लिए कर सकते हैं संसद ठप्प, तो ‘पुराना मित्र’ जिसको किया था पांच साल पहले फरार, भला उसकी मदद से कैसे करें इनकार। डूबे देश के ह•ाारों करोड़,‘न खाने दूंगा’ बना जुमला बेजोड़। गौर हो कि पीएनबी को 13,000 करोड़ रुपए का चूना लगाने के आरोपी मेहुल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस हटा दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram