राज्य

नूंह (हरियाणा) : बाइक की रफ्तार कम करने के विवाद में धर्मांधों द्वारा पत्थरबाजी-गोलिबारी, ९ हिन्दू घायल

SG

हरियाणा के नूंह में बाइक की रफ्तार को लेकर हुआ विवाद सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया। पत्थरबाजी और गोलिबारी की खबर है। नत्थूराम नाम के व्यक्ति के घर पर धर्मांधों की भीड़ के हमले के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे और गोलियां चली हैं। करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती है। घटना सोमवार (20 फरवरी 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला गांव खेड़ा खलीलपुर का है।विवाद की शुरुआत रविवार को हुई थी। एक नाबालिग लड़का बिलाल (15) तेज रफ्तार बाइक चला रहा था। आरोप है कि उसकी चपेट में आने से गांव के ही नत्थूराम के घर की एक 8 वर्षीया बच्ची बाल-बाल बच गई।इस पर नत्थूराम ने उसे टोंका तो उसने उल्टा जवाब दिया। जिस पर दोनों में बहस हो गई और मारपीट की नौबत आ गई।

हालांकि थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया और लोग अपने-अपने घरों को चले गए। सोमवार को इसी बात को लेकर नाबालिग लड़के और नत्थूराम के घर वाले आमने-सामने आ गए। नत्थूराम गुर्जर की ओर से शिकायत दी गई है कि, वह अपनी कार में किसी काम से बाहर जा रहा था। जब अल्पसंख्यक समुदाय के क्षेत्र से गुजरा तो एकदम से भीड ने उनपर आक्रमण करते हुए कार पर फायरिंग व पथराव कर दिया। किसी तरह वहां से भागते हुए घर पहुंचा। इसके बाद घर की तरफ हमला बोल दिया।

इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला किया। आरोप है कि इस दौरान गोलियां भी चलीं। झगड़े में नत्थूराम पक्ष के करीब 9 लोग घायल हैं। इनका इलाज स्थानीय सोहना अस्पताल में चल रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कई लोगों को छतों से पथराव करते देखा जा सकता है। हमले में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल गाँव पहुँचा। हालात काबू में हैं। लेकिन गाँव में अभी भी तनाव होने की बात कही जा रही है। इसे देखते हुए पूरे इलाका छावनी में बदल दिया गया है। कुछ पत्थरबाजों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram