क्राइमराज्य

श्रीकांत शिंदे ने दी कुख्यात राजा ठाकुर को सुपारी : संजय राऊत की जान को खतरा! … गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर लगाया आरोप

SG

ठाणे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता व सांसद संजय राऊत पर हमला करने की सुपारी ठाणे के कुख्यात गैंगस्टर राजा ठाकुर को दी है, ऐसी सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। राजा ठाकुर हमले की तैयारी कर रहा है। सांसद संजय राऊत ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे व मुंबई के पुलिस कमिश्नर को ऐसा एक पत्र लिखकर जानकारी दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी सांसद राऊत ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है।
शिवसेना से गद्दारी करके सत्ता में आई ‘मिंधे’ सरकार ने कई शिवसैनिकों पर हमले किए। उन्हें बिना किसी अपराध में फंसाया, तड़ीपार किया जा रहा है। शिवसेना के विधायकों और सांसदों की सुरक्षा भी हटा दी गई। ‘मिंधे’ गुट में शामिल नहीं होनेवाले शिवसैनिकों के पीछे जांच एजेंसियों को खड़ा करने की धमकी दी जा रही है। ‘मिंधे’ गुट केवल बदले की राजनीति कर रहा है। सांसद संजय राऊत ने कल उनकी एक और साजिश का पर्दाफाश किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर ठाणे के कुख्यात गैंगस्टर राजा ठाकुर को उनके ऊपर हमला करने की सुपारी देने का आरोप लगाया है। सांसद राऊत ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर और ठाणे पुलिस कमिश्नर जयजीत सिंह को इसकी जानकारी एक पत्र द्वारा दी है।

ठाणे-बेलापुर मार्ग पर कलवा स्थित विटावा पुल के नीचे जनवरी २०११ में दीपक पाटील की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी रविचंद ठाकुर उर्फ राजा ठाकुर था। इस मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा राजा ठाकुर अप्रैल २०१९ में जमानत पर बाहर आया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजा ठाकुर दोबारा पुलिस के सामने पेश हुए बिना ही फरार हो गया। उसे अक्टूबर २०१९ में ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन स्क्वॉड के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजकुमार कोथमिरे की टीम ने येऊर के सार्इं ढाबा के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोबारा जमानत पर छूटे ठाकुर को ‘मिंधे’ गुट का शाही आश्रय मिल गया। इस दौरान उसने खुद को सांसद श्रीकांत शिंदे का करीबी बताकर ठाणे में फिर से आतंक मचा दिया। इस बीच सिर्फ दो हफ्ते पहले, ठाणे में पिता-पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर ठाकुर ने एक भव्य कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया और पूरे शहर में शिंदे को बधाई देनेवाले होर्डिंग लगाए। ठाकुर के खिलाफ कलवा पुलिस स्टेशन में २००३ और २०१० में कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन में मारपीट के तीन मामले और २०१२ में रंगदारी का मामला दर्ज है।

सांसद राऊत के पत्र में क्या है?
सांसद संजय राऊत द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जनप्रतिनिधियों पर धमकियों और हमलों में बढ़ोतरी हुई है। यह महाराष्ट्र की परंपरा नहीं है। महाराष्ट्र में सत्ता हस्तांतरण के बाद मेरी सुरक्षा में कटौती की गई है। मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। राजनीतिक पैâसले लिए जा सकते हैं। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सरकार का मामला है और गृहमंत्री होने के नाते आप उसमें सक्षम हैं। बहरहाल, मैं आपके संज्ञान में एक गंभीर मामला लाना चाहता हूं। मुझे पता है कि ठाणे के एक कुख्यात गैंगस्टर राजा ठाकुर और उसके गिरोह को सांसद श्रीकांत शिंदे ने मुझ पर हमला करने के लिए सुपारी दी है। महाराष्ट्र की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस मुद्दे पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram