राजनीतिराज्य

मौत मंजूर पर भाजपा से गठजोड़ नहीं!-नीतिश कुमार की ‘भीष्म’ प्रतिज्ञा

SG

एक बार चुनाव तो होने दीजिए, सबको पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है?’
मुंबई

बिहार में जबसे भाजपा से अलग होकर जदयू ने राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई है, मुख्यमंत्री नीतिश कुमार काफी आक्रामक हो उठे हैं। अब नीतिश ने कल भाजपा के खिलाफ ‘भीष्म’ प्रतिज्ञा करते हुए कहा है, ‘मौत मंजूर पर भाजपा से गठजोड़ नहीं!’ नीतीश के इस आक्रामक व दो टूक बयान के बाद साफ हो गया है कि भाजपा चाहे जितने भी पैंतरे आजमा ले, पर नीतीश अब अपने फैसले से डिगने वाले नहीं।
बता दें कि बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भाजपा पर बड़ा प्रहार किया है। कल सोमवार को उन्होंने कहा कि वे मरते दम तक भारतीय जनता पार्टी के साथ कभी हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मौत मंजूर है लेकिन भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाऊंगा।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि साल २०२० में भाजपा ने पीछे पड़कर जदयू के साथ गठबंधन किया था, जबकि वे भाजपा को छोड़ चुके थे। उन्होंने कहा कि एक बार चुनाव तो होने दीजिए, सबको पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है? उनका ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में बिहार भाजपा की कार्यकारिणी में जदयू के साथ फिर कभी गठबंधन नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। रविवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का पैâसला है कि पार्टी कभी भी नीतिश कुमार के साथ गठबंधन नहीं करेगी। दरभंगा में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में इस निर्णय से अवगत कराया गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जदयू के कुछ वरिष्ठ नेता नीतिश कुमार की एनडीए में वापसी को लेकर अफवाहें पैâला रहे थे, जो पूरी तरह से गलत है।
उन्होंने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है और वोट बदलने की ताकत भी खो दी है। हम किसी भी परिस्थिति में कभी भी नीतिश कुमार के साथ गठबंधन नहीं करने के केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के पैâसले का स्वागत करते हैं। इससे भविष्य में बिहार में भाजपा की सरकार बनाने की दिशा में पार्टी का मनोबल बढ़ेगा। इससे पहले जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था कि जदयू के बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं। उपेंद्र कुशवाहा जब एम्स में भर्ती थे तो कुछ भाजपा नेताओं के साथ उनकी एक फोटो सामने आई थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कुशवाहा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे जदयू को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram