अंतरराष्ट्रीय

‘मैं 4 घंटे पूरी नंगी थी… सब खुलेआम सेक्स कर रहे थे’: ईसाई पर्व पर मॉडल ने बताया प्लेबॉय पार्टी का सच

 हॉलोविन पार्टी में क्या होता है
अमेरिका की हाई सोसायटी पार्टी का एक चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है। जेना बेंतली (Jenna Bentley) नामक 32 वर्षीय मॉडल ने हैलोईन पार्टी (Halloween parties) की हकीकत बताई है। उन्होंने अपना अनुभव याद करते हुए बताया कैसे उन्हें प्लेबॉय मेंशन में घंटों नंगे रहने पड़ा था। उनके शरीर पर सिर्फ पेंट (रंग) हो रखा था जबकि चारों ओर बाकी जाने-माने लोग खुलेआम सेक्स कर रहे थे। जेना का कहना है कि उन्हें उस रात बहुत मजा आया था और ये एहसास हुआ था कि उनको लड़कियाँ भी पसंद हैं।

 

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, मोंटाना (Montana) की जेना बताती हैं कि जब वो 18 साल की थीं तो प्लेबॉय फाउंडर हुग हेफनर की हैलोईन पार्टी में बंगले पर गईं थी। वहाँ जब उन्होंने प्लेबॉय फाउंडर से मुलाकात की तो उनसे पूछा गया कि क्या वो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नंगे होकर अपने शरीर को रंगवाना चाहेंगी बिलकुल तितली की तरह। इस पर वह मान गईं और करीब 4 घंटे उन्होंने अपने शरीर पर सिर्फ रंगों के साथ बिताए।

जेना कहती हैं कि बंगले पर हर कोई सेक्स कर रहा था। चाहे वो किचन हो, गार्डन हो या फिर पूल हो। उस रात उन्होंने उन्हीं लोगों के बीच बिताई क्योंकि वह भी उनमें से एक बनना चाहती थीं। उस पार्टी में उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें महिलाएँ कितनी पसंद हैं और वो उनकी ओर आकर्षित होती हैं।

जेना आज अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण पहचानी जाती हैं और फैनपेज के कारण करोड़पति हैं। अब हाल में उन्होंने उस पार्टी की कुछ तस्वीरों को मीडिया में शेयर किया है। वह कहती हैं कि वो हैरान थीं कि पार्टी में सारी चीज पर्फेक्ट थी। उनके मुताबिक उन्होंने पार्टी शुरू होने से पहले हुग से मुलाकात की थी। और जब उनसे शरीर को रंगवाने को कहा गया तो वह तैयार हुईं और 4 घंटे नंगे वहीं खड़ी रहीं।

जेना ने उस पार्टी की तस्वीरें दिखाई हैं। इसमें उनके शरीर पर रंग बिरंगे कलरों से पेंट होते साफ दिख रहा है। वह कहती हैं कि 18 साल की उम्र में जब वो ये करवा रही थीं तो उन्हें चिंता थी कि अगर पसीना आया और पेंट हट गया तो क्या होगा। वह कहती हैं, “मैं पूरी नंगी थी। एक बाल तक मेरे शरीर पर नहीं था। कॉस्ट्यूम इतनी बारीकी से बनी थी कि उसमें छोटे-छोटे जेवर भी डिजाइन किए गए थे। मैं चिंता में थी कि कहीं पसीने आएँ और पेंट निकलकर बह जाए, लेकिन सब एकदम पर्फेक्ट था।” मॉडल ने बताया कि उस पार्टी में सबके कपड़े अलग थे। बंगले के अंदर पार्टी नहीं हुई थी, बाहर ग्राउंड में सब जारी था।

जेना ने खुलासा किया कि उन्होंने तब अपनी बॉडी रंगवाने के बाद कई लोगों के साथ करीबियाँ बढ़ाईं। इसके साथ उन्होंने अन्य मॉडल्स का नाम लेने से मना किया जो उस पार्टी में उनके साथ थी। बस ये बताया कि वहाँ मशहूर संगीतकार, राजनेता और सितारे भी थे। उनके मुताबिक, “लोग चारों ओर सेक्स कर रहे थे। बाहर, पूल में यहाँ तक पम्पकीन पैच तक में मैंने लोगों को सेक्स करते देखा। मैं किसी का नाम नहीं ले सकती । ये बहुत नीच और गंदा हो जाएगा। लेकिन आप मान सकते हैं कि वहाँ मशहूर संगीतकार, राजनेता और सेलेब्रिटी थे। बहुत मजा आया था। दीवार भी बात कर सकती थीं…बाकी लड़की बहुत सुंदर थीं और मैंने बहुत मजे किए थे। वो रात खास थी क्योंकि उसी रात ये एहसास हुआ कि मैं लड़कियों की ओर आकर्षित होती हूँ। वरना मैं अपने आपको सीधा समझती थी। मुझे इतनी जवानी में औरतों के लिए फीलिंग आ रही थीं पर मुझे तब लगा कि मैं उन्हें सुंदर समझकर उन्हें देखना चाह रही हूँ। जैसे जैसे मैं बड़ी हुई ये एहसास स्पष्ट हो गया, लेकिन मैंने अपने घर में किसी को नहीं बताया क्योंकि मैं कन्फ्यूज थी।”

sabhar RBL Nigam

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram