राज्य

मान सरकार के मंत्री फौजा सिंह ने दिया इस्तीफा, खुद को बताया पार्टी का सच्चा सिपाही

sg

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फौजा सिंह ने इस्तीफा देने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा। फौजा सिंह के इस्तीफे के साथ ही मान मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शाम तक सरकार में कई मंत्रियों के विभाग में फेरबदल हो सकात है साथ ही नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। शाम 5 बजे से पहले राज्यपाल आवास पर सादे कार्यक्रम में नई मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram