राज्यराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

ईडी’ सरकार के मंत्री ने स्वीकारा, दुबई में बेची जाती हैं लड़कियां! … लव जिहाद के मुद्दे पर भिड़े सत्तापक्ष-विपक्ष

SG

मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा में लव जिहाद के मुद्दे पर कल सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष भिड़ गए। लव जिहाद पर चल रही गर्मागर्म बहस में शिंदे गुट के मंत्री गुलाबराव पाटील ने स्वीकार किया कि दुबई में लड़कियां बेची जाती हैं। पाटील ने कहा कि मेरे गांव में भी इस तरह की दो घटनाएं हुई हैं। उन्होंने आव्हाड से कहा कि आप मुंब्रा में रहते हैं और उनके वोट चाहिए इसलिए इस तरह की बातें मत बोलिए। जिसकी बेटी जाती है, उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। आपको पता नहीं है कि दुबई ले जाकर लड़कियों को बेचा जाता है। वोटों के लिए इस तरह की बात कहने की हम निंदा करते हैं।
लव जिहाद के मुद्दे पर शुक्रवार को विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई। दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा था कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख से ज्यादा मामले हुए हैं। राकांपा के जितेंद्र आव्हाड ने इस आंकड़े पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अंतरधर्मीय विवाह के मामले तीन हजार से कुछ ज्यादा हैं, ऐसे में लोढ़ा एक लाख का आंकड़ा कहां से लाए? भाजपा के योगेश सागर ने कहा कि जितेंद्र आव्हाड अपने मुंब्रा के मतदाताओं को खुश करने के लिए इस बयान को धर्म से जोड़ रहे हैं। मंत्री लोढ़ा ने किसी धर्म विशेष का जिक्र नहीं किया था, वहीं सपा के अबू आसिम आजमी ने कहा कि झूठे आंकड़े देने के लिए लोढ़ा को सदन में माफी मांगनी चाहिए। लव जिहाद जैसी किसी चीज का अस्तित्व नहीं है। इसके बाद भाजपा और शिंदे गुट के विधायकों ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया। भाजपा के आशीष शेलार ने कहा कि हम किसी हिंदू महिला पर अत्याचार होने पर चुप नहीं बैठेंगे। एक भी मामला हुआ तो हम आवाज उठाएंगे। शेलार ने कहा कि आजमी माफी मांगने की बात कह रहे हैं लेकिन वे माफी क्यों मांगें? एक हिंदू महिला के अधिकारों की बात करने पर उन्हें माफी मांगने को कहा जा रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि इस विवाद को यहीं खत्म किया जाए और नियम ९३ के तहत चर्चा की इजाजत दी जाए।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram