क्राइम

पुलिस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में 58 वर्षीय तांत्रिक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने एक 58 वर्षीय तांत्रिक को 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता मुंबई में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी की बेटी है। तांत्रिक ने तथाकथित अनुष्ठान के दौरान लड़की को प्रसाद में नशीला पदार्थ पिला दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया।
काल सेंटर में कार्य करता है आरोपी
आरोपित की पहचान सुरेश कुमार रविंद्र नारायण अवस्थी के रूप में हुई है। वह अंधेरी पश्चिम क्षेत्र का रहने वाला है और एक काल सेंटर में कार्य करता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुष्कर्म की पहली घटना को अक्टूबर 2019 में अंजाम दिया गया। आरोपित अवस्थी ने पहले पीडि़त परिवार का विश्वास जीता कि उसके पास ईश्वरीय शक्तियां हैं।
तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी
तांत्रिक ने पीड़िता को तंत्र क्रिया के लिए अपने घर बुलाया और दुराचार किया। इसके बाद उसने कई बार अपने आवास पर पीड़िता से दुष्कर्म किया। यही नहीं, परिजनों की गैरमौजूदगी में उसने कई बार पीड़िता से उसके घर जाकर भी दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित अवस्थी ने परिवार और पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं आएगी तो उसे तांत्रिक बाबा का शाप मिलेगा। साथ ही आरोपी बाबा ने पीड़िता की नग्न तस्वीरें और वीडियो भी खींचे और इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram