मनोरंजन

कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म की दास्तां बताने वाली फिल्म ‘दि कश्मीर फाइल्स’ की ऑस्कर में एंट्री

sg

मुंबई। कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करने वाली सुपरहिट मूवी दि कश्मीर फाइल्स ने सफलता के कई झंडे गाड़े हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि विवेक अग्रिहोत्री के निर्देशन में बनी अनुपम खेर अभिनित मूवी दि कश्मीर फाइल्स ने ऑस्कर-2023 में एंट्री मार ली है। फिल्म को ऑस्कर्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यानी कि यह फिल्म भारत से आस्कर्स के लिए चयनित हुई पांच फिल्मों में से एक है। खुद फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्रिहोत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। वर्ष 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की कहानी बयां करती मल्टीस्टारर दि कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार अहम रोल में थे।

बड़ी बात यह है कि सभी एक्टर्स बेस्ट एक्टर्स कैटेगरी में शामिल हुए हैं। फिल्म पर काफी विवाद हुआ था और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा हुई थी। बेशक फिल्म पर काफी विवाद हुआ, लेकिन दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। यही वजह है कि फिल्म ने विश्वभर में 341 करोड़ रुपए की कमाई की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram