जागरण संवाददाता, देहरादून। मुस्लिम मतावलंबी का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज मनाई जाएगी। शहर के ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता की जाएगी। वहीं देर शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। धर्मगुरुओं ने शांति व शासन प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की है।

बकरीद को लेकर मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में हर्ष व उल्लास का माहौल है। पर्व को लेकर जमीयत-ए- उलेमा-एक हिंद देहरादून व मदरसा दार-ए-अरकम आजाद कालोनी की ओर से नमाज का समय भी निर्धारित किया है। इसके तहत शहर के 72 ईदगाह, मस्जिद, मदरसों में नमाज अता होगी।

सुबह 5:50 से लेकर 8:30 बजे तक नमाज अता की जागएी। चकराता रोड स्थित ईदगाह में सुबह 8:00 बजे शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी नमाज अता कराएंगे।

यह विडियो भी देखें
इसके अलावा बिलाल मस्जिद सिंघल मंडी, जामा मस्जिद अजबपुर कलां, मक्का मस्जिद कारगी, मदीना मस्जिद कारगी, बड़ी मक्का मस्जिद मेंहूंवाला माफी में सात बजे, माजा मस्जिद धामवाला में 7:30 बजे, जामा मस्जिद पलटन बाजार में 8:30 बजे, ईदगाह हसनपुर शिमला बाइपास में 7:30 बजे, ईदगाह सुभाषनगर में आठ बजे नमाज अता होगी।