राजनीति

BJP में शामिल हुए पूर्व सीएम समेत गोवा कांग्रेस के 8 विधायक, CM सावंत बोले- अब शुरू होगी कांग्रेस छोड़ो यात्रा

पणजी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच, गोवा में कांग्रेस (Goa Congress MLA) को बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। ‘कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो।’ वहीं, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अब कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू होगी।
गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत (Digambar Kamat), माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था।
ये 8 विधायक भाजपा में हुए शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram