राज्यस्पेशल

झारखंड में धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश, दर्जनों महिलाओं ने की घर वापसी

SG

आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण की बात नई नहीं है। इस तरह के आरोप लगते रहे हैं कि ईसाई मिशनरी लालच देकर गरीब समाज से जुड़े लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसा ही मामला झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने आया। बताया जा रहा है कि बगोदर प्रखंड में करीब 10 से 12 महिलाओं का धर्मांतरण किया गया था। हालांकि अब उनकी पूरे विधि विधान के साथ घर वापसी हुई है। गिरिडीह में जब हिंदू संगठनों को जब पता चला कि ईसाई मिशनरियों ने यीशू के चमत्कार और लालच देकर धर्मांतरण कराया है तो वो उस इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से समझाया। जिसके बाद धर्म बदलने वाली महिलाओं ने हिंदू धर्म में वापस लौटने का फैसला किया। महिलाओं को विधि विधान के साथ हिंदू धर्म में शामिल कर लिया गया। घर वापसी करने वाली महिलाओं का कहना है कि, उन्हें खुशी है समाज ने उन्हें अपना लिया है।

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि ईसाई मिशनरियां इस तरह का काम कर रही हैं। गरीब समाज की महिलाओं को वो निशाना बनाती हैं। कभी लालच, कभी चमत्कार तो कभी भय दिखाकर वो इस तरह के काम में शामिल हैं। राज्य सरकार का ध्यान इस तरह की घटनाओं पर नहीं है। हालांकि जब उन लोगों को जानकारी मिलती है तो वे समझा बुझा कर घर वापसी कराते हैं।

Leave a Response