राज्य

बड़े चाव से खाया जाता है कुत्ते का मांस

दिव्य प्रभात के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इसी नंबर पर मैसेज करें 94588 77990 दिव्य प्रभात के पोर्टल में विज्ञापन लगाएं और अपने व्यवसाय को पहुंचाएं आसमान की ओर और कम कीमत मेंl

 दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर कुत्तों की तस्करी की फोटो काफी वायरल हुई थीं। बताया जा रहा था कि ये तस्वीरें नगालैंड की हैं। यहां असम और प बंगाल जैसे राज्यों से कुत्तों की तस्करी की जाती है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी।

राज्य सरकार ने उठाया कदम

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा था। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुत्तों को बोरे में बांधा गया है। ताकि वे भाग ना सकें। कुछ कुत्तों के मुंह भी बांधे गए थे।

अब राज्य सरकार ने व्यावसायिक खरीद, कुत्तों के मार्केट, मीट की बिक्री, पके और बिना पके हुए कुत्ते के मांस पर रोक लगा दी है। नगालैंड के मुख्यमंत्री ने भी इस फैसले की तारीफ की है।

असम और प बंगाल से बड़ी संख्या में अवैध रूप से कुत्तों की तस्करी की जाती है। नगालैंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुत्ते का मांस बड़े पैमाने पर खाया जाता है। इन राज्यों में कुत्ते के मांस को उच्च पोषण और औषधीय माना जाता है।

हालांकि, कानूनी तौर पर कुत्तों की तस्करी और मांस खाना अवैध है। इसके बावजूद असम और बंगाल से यहां बड़ी संख्या में अवैध रूप से कुत्ते लाए जाते हैं।

कुत्तों को ट्रकों में भरकर लाया जाता है। इनके मुंह बांध दिया जाते हैं, ताकि भौंख ना सकें।

नगालैंड में कई इलाकों में खुले तौर पर इस तरह कुत्ते और उनके मीट की अवैध रूप से बिक्री की जाती है।

जानवरों से ज्यादती के मामले आए सामने

हाल ही में भारत के कई राज्यों से जानवरों पर अत्याचार की तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ दिनों पहले केरल में हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अन्नास खिला दिया। इसके बाद हथिनी की मौत हो गई थी। वहीं, हिमाचल में भी कुछ लोगों ने पटाखों से फरा फल खिला दिया था। इससे गाय जख्मी हो गई थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram