राज्य

TDP नेता चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में फिर मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

sg 

गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में TDP नेता चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ मचने से 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार विकास नगर में रविवार को आयोजित संक्रांति उपहार कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। लेकिन जैसे ही वे वहीं से गए पीछे से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल महिलाओं ने अस्पताल में दम दोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है।

बता दें कि इससे पहले भी नेल्लोर जिले के कांडुकुर में बुधवार को नहर में गिरने से एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि आठ अन्य घायल हो गये थे। यह हादसा तब हुआ था जब विधानसभा में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू वहां एक एक रोडशो को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। पुलिस के अनुसार लोग बड़ी संख्या में सभास्थल पर पहुंच गये थे और लोगों में आगे जाने की आपाधापी होने लगी थी। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नायडू ने इस घटना के तत्काल बाद अपनी सभा रद्द कर दी थी और मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram