राज्य

सिख कैदियों की रिहाई पर बवाल; बैरिकेड तोड़े; पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग

SG

चंडीगढ़ में घुसने के लिए बैरिकेड तोड़े; पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग

मोहाली,  

 

पंजाब के मोहाली में सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी बुधवार को उग्र हो गए। चंडीगढ़ में घुसने को लेकर उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। प्रदर्शनकारियों ने तलवारें निकाल ली। जिसे देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। इससे भडक़े प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस की गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर डाली। प्रदर्शनकारी इस कदर उग्र हो गए कि तलवारों और डंडों से डरा कर पुलिस को खदेड़ दिया। कुछ पुलिसकर्मी भी इस हिंसक वारदात में जख्मी हुए हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। माहौल बिगड़ते देख पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हालात देखते हुए चंडीगढ़ में धारा 144 लगा दी गई है। सजा पूरी कर चुुके सिख कैदियों की रिहाई के लिए मोहाली में चंडीगढ़ बॉर्डर पर सात जनवरी से प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के सीएम के घर कूच का ऐलान कर दिया। इसका पता चलते ही चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के पास हा गए। उन्होंने बैरिकेड हटाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

 

जिसके बाद उन्होंने नंगी तलवारें और डंडे निकाल लिए। पुलिस को पीछे धकेलते हुए वह चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश करने लगे। यह देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने एक वीडियो जारी की है। जिसमें मोहाली बॉर्डर पर निहंग पुलिस की गाडिय़ों को टारगेट कर रहे हैं। जिसमें वह तलवारें मारकर गाडिय़ों को तोड़ रहे हैं। इस घटना में चंडीगढ़ पुलिस के कुछ जवान भी जख्मी हुए हैं। जिन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मियों के जख्मी होने का पता चलते ही चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन भी अस्पताल रवाना हो गए हैं। डीजीपी ने बताया कि कई प्रदर्शनकारियों के पास हथियार और डंडे, राड थे। कई अन्य खतरनाक हथियार भी इनके पास थे। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ प्रदर्शनकारी घोड़ों पर सवार होकर आए जिनमें निहंगों के दल भी थे, उनके पास भी हथियार थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram